Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पदभार संभालने के 6 दिन बाद भी नेत्र रोग विशेषज्ञ को अलाउट नहीं हुआ कमरा, भटक रहे हैं मरीज
    सिरमौर

    पदभार संभालने के 6 दिन बाद भी नेत्र रोग विशेषज्ञ को अलाउट नहीं हुआ कमरा, भटक रहे हैं मरीज

    By Himachal VartaJanuary 1, 2022
    Facebook WhatsApp

     

    पदभार संभालने के पांच दिन बाद भी नेत्र रोग विशेषज्ञ को अलाट नहीं हुआ  कमरा , भटक रहे मरीज 

     पांवटा साहिब 01 जनवरी (हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ को पदभार संभाला पांच दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में उन्हें अभी तक कमरा अलॉट नहीं किया गया है।

    अस्पताल परिसर में नेत्र विशेषज्ञ के कमरे 303 नंबर पर ताला लटका हुआ है। जिस कारण दूरदराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लगातार विवादों में रहा है।करेंगेदेदो

    सिविल अस्पताल में पहले तैनात नेत्र विशेषज्ञ संजीव सहगल के पदोन्नति होने के बाद नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली चला हुआ था। जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वह लोग निजी क्लीनिकों पर जाने को विवश हो रहे थे।

    लेकिन एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में नेत्र विशेषज्ञ नियुक्ति के आदेश जारी किए। जिसके बाद नेत्र विशेषज्ञ हरीश चौहान ने एक सप्ताह पहले सिविल अस्पताल में जॉइनिंग कर लिया। लेकिन पांच दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी अस्पताल में डॉक्टर को कमरा अलॉट नहीं किया गया है।

    जिस कारण नेत्र रोग विशेषज्ञ कमरा नंबर 303 में ताला लटका हुआ है। लोगों को सही जानकारी न मिलने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शिलाई विकासखंड के पूर्व बीडीसी अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि वह पिछले 3 दिन से लगातार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अपनी आंखें चेक करवाने के लिए आ रहे है , लेकिन जब भी नेत्र विशेषज्ञ के कमरा नंबर 303 के पास जाते हैं। वहां पर अकसर ताला लटका हुआ मिलता है।

    उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 70 से 80 किलोमीटर दूर से लोग अपने उपचार करवाने के लिए आते हैं , लेकिन यहां पर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात है कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पहले ही विवषता जता चुके हैं कि कई बार आदेश करवाने के बाद भी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कोई डॉक्टर ज्वाइन करने को तैयार नहीं है।

    ऐसे में नए ज्वॉइन किए डॉक्टर के प्रति अस्पताल प्रशासन के इस लापरवाही भरा रवैया से सवाल खड़े हो गए हैं। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव सहगल ने बताया कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। नेत्र विशेषज्ञ के कमरे ना खोलने के मामले में एसएमओ प्रभारी से जवाब तलब करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.