Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कमजोर हाथों में है पच्छाद का नेतृत्व विधायक कि नहीं कोई पूछ=मुसाफिर
    सिरमौर

    कमजोर हाथों में है पच्छाद का नेतृत्व विधायक कि नहीं कोई पूछ=मुसाफिर

    By Himachal VartaJanuary 2, 2022
    Facebook WhatsApp

     

    कमजोर हाथों में है पच्छाद का नेतृत्व , सरकार और पार्टी में विधायक की नहीं कोई पूछ : मुसाफिर 
     नाहन 02 जनवरी (हिमाचल वार्ता) :- नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ के रेडिओलोजिस्ट की तीन दिन पांवटा अस्पताल में डेपुटेशन किये जाने पर पच्छाद काँग्रेस ने कड़ा संज्ञान लिया है।
    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान , महासचिव इंदिरा कश्यप , जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य , उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ,  राजुकमार व् आशा प्रकाश , पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर , महिला कांग्रेस पच्छाद अध्यक्ष  पूनम ठाकुर , सेवादल अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर आदि पच्छाद कांग्रेस नेताओ द्वारा एसडीएम राजगढ़ के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भेजा गया और तत्काल प्रभाव से डेपुटेशन रद्द करने की मांग की गयी। 
    ज्ञापन सौंपने के बाद जीआर मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाए चरमरा चुकी है और नौबत यहाँ तक आ गयी है कि जिला के एक किनारे के पांवटा अस्पताल में  राजगढ़ जैसे दूरदराज के अस्पताल से चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है |
    उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नही है जब राजगढ़ के चिकित्सको को डेपुटेशन पर भेजा गया है। इसी वर्ष यहाँ के 5 चिकित्सक कई माह तक बद्दी व् सोलन में डेपुटेशन पर रह चुके है। उस समय भी कांग्रेस के विरोध के बाद चिकित्सको की डेपुटेशन रद्द की गयी थी।
    अब एक बार फिर से राजगढ़ अस्पताल के रेडिओलोजिस्ट को पांवटा भेजा जा रहा है जोकि यहाँ से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि आज पच्छाद का नेतृत्व इतना कमजोर है कि जब चाहे यहाँ से चिकित्सको को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है।
    कहने को तो विधायक व् सांसद दोंनो पच्छाद से है लेकिन विधायक की जहाँ कोइ पूछ नही है वहीं सांसद प्रदेश अध्यक्ष के नशे में चूर है। साथ ही जिला के एक नेता के रिश्तेदार के निजी सेंटर को फायदा पहुँचाने के लिए भी राजगढ़ में कार्यरत रेडिओलोजिस्ट को बार बार परेशान किया जा रहा है और  इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है |
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.