Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुलिस अधीक्षक सिरमौर रहे थे अजय कृष्ण बने दिल्ली पुलिस डीआईजी
    सिरमौर

    पुलिस अधीक्षक सिरमौर रहे थे अजय कृष्ण बने दिल्ली पुलिस डीआईजी

    By Himachal VartaJanuary 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    पुलिस अधीक्षक सिरमौर रहे अजय कृष्ण बने दिल्ली पुलिस डीआईजी

    नाहन 04 जनवरी (हिमाचलवार्ता) :- वर्ष 2019-20 में एसपी सिरमौर रहे हिमाचल के अजय कृष्ण शर्मा दिल्ली पुलिस में डीआईजी पद पर प्रमोट हुए हैं। उनकी इस तैनाती पर प्रदेश सहित जिला सिरमौर पुलिस में खुशी की लहर है। आईआरबी 6 बटालियन सिरमौर में बतौर कमांडेंट रहे अजय कृष्ण शर्मा दिल्ली पुलिस के टेक्नोलॉजी विंग में डीसीपी पद पर तैनात थे। जबकि अजय कृष्ण शर्मा की पत्नी भी दिल्ली पुलिस में आईपीएस ऑफिसर हैं।

    बता दें कि अजय कृष्ण शर्मा प्रदेश के वह काबिल आईपीएस ऑफिसर रहे हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर समाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया था। आईआरबी 6 बटालियन में कमांडेंट रहने के दौरान उन्होंने गांव के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देनी शुरू की थी। उस दौरान स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल रहे थे।

    जैसे ही उन्होंने सिरमौर पुलिस में बतौर कप्तान जॉइनिंग की थी तो उसके साथ ही उन्होंने कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को गोद लिया था। नशे के खिलाफ उनकी मुहिम पूरे प्रदेश भर में प्रेरणास्रोत बनी थी। रात को अपने पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली जांचने के लिए अजय कृष्ण शर्मा अक्सर सादे लिबास में औचक निरीक्षण पर भी निकला करते थे।

    पुलिस आम आदमियों के लिए मित्र पुलिस हो और अपराधियों के लिए खौफ का पर्याय इस पर भी उनके बड़े सफल प्रयास रहे थे। तो वही कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सिरमौर के डीसी रहे डॉक्टर आरके परुथी के साथ एक बेहतर नागरिक व्यवस्था बनाने में भी कामयाबी हासिल की थी। यही नहीं पंचायती राज चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक कराने में भी बड़ी कामयाबी दिलाई थी।

    मीडिया के साथ उनका बेहतर तालमेल अक्सर बना रहता था। यही वजह रही कि समाज के हर क्षेत्र में उनके बेहतर प्रयासों के चलते उन्हें आज भी सिरमौर में याद किया जाता है। तो वही अब उन्हें दिल्ली पुलिस में डीआईजी पद पर प्रमोशन मिलने के बाद सिरमौर में खुशी की लहर है।

    बता दें कि उन्हें आईपीएस राकेश अस्थाना पुलिस आयुक्त दिल्ली के द्वारा उनके सोल्डर्स पर डीआईजी दिल्ली पुलिस के रूप में रैंक डाला गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.