नाहन06 जनवरी (हिमाचलवार्ता) :- नाहन में एक शराब ठेके के विरोध में हिंदू जागरण मंच सड़कों पर उतर गया है दरअसल यह ठेका नियमों को दरकिनार कर शहीद स्मारक मंदिर के समीप खोला गया है।
शराब ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता शराब ठेके के समीप पहुंचे इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी भी की गई आरोप है कि कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने के मकसद से शराब ठेका खोलने की परमिशन दी गई है।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह शराब ठेका शहीद स्मारक से मात्र 10 मीटर की दूरी पर खुला है जबकि चंद ही दूरी पर हनुमान मंदिर वह सरकारी कार्यालय में मौजूद है।
हिन्दू जागरण मंच का कहना है कि शराब ठेके के मालिक को इस बारे में चेतावनी दी गई है कि तुरंत ही शराब ठेके को बंद किया जाए और यदि शराब ठेका बंद नहीं किया गया तो मजबूरन हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रशासन को भी एक लिखित शिकायत की जा रही हैं और जल्द कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना ही एक कदम शेष रह जाता है।
हिंदू जागरण मंच का कहना है कि शहीदों के अपमान को सहन नही किया जाएगा साथ ही हिंदू समाज की भावना को किसी भी सूरत में आहत नही होने दिया जाएगा।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
