Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»*शिमला जंगल के आसपास खाली जमीन अब वन भूमि में शामिल होगी*
    शिमला

    *शिमला जंगल के आसपास खाली जमीन अब वन भूमि में शामिल होगी*

    By Himachal VartaJanuary 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला 07 जनवरी (हिमाचलवार्ता)अब खाली करनी होगी जंगल की जमीन वन विभाग ने जारी की संरक्षित वन क्षेत्र की अधिसूचना राकेश शर्मा – शिमला जंगल के आसपास खाली जमीन अब वन भूमि में शामिल होगी । इसे लेकर वन विभाग ने शुरुआत कर दी है । संरक्षित वन में शामिल होने के बाद विभाग जमीन की तारबंदी करेगा और अवैध कब्जे हटाएगा वन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और इस अधिसूचना से एक दर्जन मुहाल सीधे तौर पर प्रभावित होंगे । इस बारे में वन भूमि के सटी जमीन के मालिकों से पहले ही बातचीत हो चुकी है । वन विभाग की ओर से सेटलमेंट अधिकारी आम लोगों से चर्चा कर उनकी राय जान चुके हैं । राय जानने के बाद इस संबंध में फाइल वन विभाग मुख्यालय भेजी गई थी और इसके बाद इसे वित्त विभाग को भेजा गया है और अब इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है । इस अधिसूचना में वन मंडल शिमला का परिक्षेत्र कोटी शामिल है । यहां जोट , डुबलू , नोहा , लखोटी , कनीना , बलोग , कलौहत व शलैल शामिल है , जबकि वन परिक्षेत्र जुन्गा में देहरादोहाई , मझोली और चवीट को शामिल किया है । वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने इसकी पुष्टि की है । • शिमला में चायल और कोटी वन परिक्षेत्र के मुहाल में दिखेगा असर उन्होंने बताया कि यह भूमि अब संरक्षित वन कहलाएगी । वन विभाग इसे संरक्षित करने के लिए तारबंदी करेगा । इस जमीन में कोई अवैध कब्जा पाया जाता है , तो उसे हटा दिया जाएगा । इसके अलावा जिन लोगों की जमीन इस संरक्षित वन भूमि के आसपास है उनकी राय पहले ही ली जा चुकी है । वन विभाग के सेटलमेंट अधिकारी इन लोगों से बातचीत कर चुके हैं । वन विभाग जल्द काम शुरू कर देगा ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.