पावंटा साहिब राजीव कुमार 08 जनवरी (हिमाचलवार्ता ) :-पांवटा साहिब में पुलिस भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही है। यह बात कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने यहा पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम का पुतला फूंकाने वाले भाजपाइयों पर केस दर्ज होना चाहिए , लेकिन यहाँ पुलिस का दोहरा चेहरा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश के रक्षकों पर तो मामले दर्ज करती है, मगर पंजाब के सीएम का पुतला फूंकाने वाले भाजपाइयों पर नही। उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब कांग्रेस सरकार से नहीं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र बीएसएफ के अधीन था तथा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप भी उन्हीं के अंतर्गत काम करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री को 280 किलोमीटर की सड़क यात्रा करने की सलाह किसने दी उसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज पंजाब के सीएम का पुतला फूंका है इसलिए भाजपाइयों पर केस दर्ज होना चाहिए।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21