Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»“कोरोना की कहानी, यमराज की जुबानी” से लोगों को किया जागरूक!
    सिरमौर

    “कोरोना की कहानी, यमराज की जुबानी” से लोगों को किया जागरूक!

    By Himachal VartaJanuary 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन संजय सिंह 11 जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरला व क्यारी तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठिया जाजर व टिक्कर में फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क लगाने व दो गज की दूरी को अपनाने का संदेश दिया गया।
    कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक ‘‘कोरोना की कहानी, यमराज की जुबानी‘‘ से लोगों को समझाने का प्रयास किया गया कि मास्क का सही इस्तेमाल, लक्षण आने पर तुरन्त कोरोना की जांच करवाना, और कोरोना संक्रमित होने पर अपने आप को होम आइसोलेशन रखने से हम शीघ्र ही कोरोना पर काबू पा सकते हैं।
    कलाकारों ने नाटक के एक अन्य पात्र के माध्यम से 15 से 18 आयु वर्ग के युवाओं को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण से हमारे शरीर में बीमारियों से लडने की क्षमता बढ़ जाती है जोकि हमें कोविड से लडने में सहायता प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पूरे भारत में पात्र व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला पहला राज्य बना है। यदि अभी भी एैसा काई व्यक्ति है जिसे कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज न लगी हो तो वह शीघ्र ही अपना वैक्सीनेशन करवा लें।
    इस दौरान कलाकारों ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वह ‘‘नो मास्क, नो सर्विस‘‘ की नीति को अपनाएं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सावधानी अपनाने की आवश्यकता है। जिला सिरमौर में कोरोना को हराने के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोरोना सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकतें है।
    कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुरला की प्रधान नोमी देवी, उप-प्रधान बलिन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत क्यारी के प्रधान केहर सिंह व सचिव सतवीर, ग्राम पंचायत कोठीया जाजर के प्रधान अरुण शर्मा, बीडीसी अनिता, ग्राम पंचायत टिक्कर की प्रधान संध्या ठाकुर, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सनम नेगी, वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.