Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दशमेश रोटी बैंक ने 60 परिवारों को बांटा मुफ्त राशन, 200 से अधिक लोगों को वितरित किए गर्म कपड़े
    सिरमौर

    दशमेश रोटी बैंक ने 60 परिवारों को बांटा मुफ्त राशन, 200 से अधिक लोगों को वितरित किए गर्म कपड़े

    By Himachal VartaJanuary 17, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन संजय सिंह 17 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन में दशमेश रोटी बैंक द्वारा आज जिला के 60 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया। इसके अतिरिक्त करीब 200 लोगों को गर्म कपड़े सर्द मौसम देखते हुए वितरित किए गए।
    गौरतलब है कि दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा आज से 4 साल पहले दशमेश रोटी बैंक की स्थापना की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व निर्धन परिवारों को दो समय का भोजन उपलब्ध करवाना है। जिसके तहत 4 सालों से प्रत्येक माह कोरोना महामारी के दौरान भी निरंतर लोगों को घर द्वार पर महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया जाता रहा है।
    आज भी दशमेश रोटी बैंक ने 60 जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दाल, चीनी , नमक, रिफाइंड, तेल समेत कपड़े आदि वितरित किए। दशमेश सेवा सोसायटी एवं रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि इस महीने 60 परिवारों को राशन वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
    जिसके तहत आज नाहन में क्षेत्र के करीब 40 परिवारों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया । जबकि 20 परिवारों को राशन उनके घर तक सोसायटी सदस्यों द्वारा पहुंचाया गया। सोसायटी क्षेत्र में पिछले चार वर्षों से सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि रोटी बैंक का मुख्य मकसद जरूरतमंदों को दो वक्त की रोटी मुहैया करवाना है।
    दशमेश रोटी बैंक की वरिष्ठ सदस्य सतिंद्र कौर ने बताया कि रोटी बैंक से प्रेरित होकर उन्होंने एक अन्य मुहिम चलाई है जिसके तहत इस सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज करीब 200 से अधिक लोगों को कपड़े भी वितरित किए गए।
    जिसमें महिला पुरुष एवं बच्चों के गर्म कपड़े शामिल है। इस अवसर पर जसवीर सिंह, गुनीत कौर , हरप्रीत कौर पिंकल , रणधीर सिंह, अरविंद्र सिंह, दलीप सिंह, जसपाल सिंह, संतसुंदर सिंह, परमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.