Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मजदूरों की समस्या को देखकर दुकानों का समय बदले प्रशासन : प्रदीप चौहान
    सिरमौर

    मजदूरों की समस्या को देखकर दुकानों का समय बदले प्रशासन : प्रदीप चौहान

    By Himachal VartaJanuary 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  संजय सिंह 17 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर के मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने जिला प्रशासन से दुकानों की टाइमिंग बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि जो टाइम अभी रखा गया है उससे विशेषकर उन मजदूर तबके को बड़ी दिक्कत आ रही है जो सुबह से शाम तक काम करते हैं और जब छुट्टी के बाद दूध व सब्जी खरीदने बाजार पंहुचते है तब तक दुकाने बंद हो जाती है।

    जारी प्रेस बयान में मजदूर नेता ने कहा कि जिला प्रशासन ने सिरमौर में बाजार खुलने की टाइमिंग सुबह 9 बजे से सायं साढ़े छह बजे तक रखी है। यह वही समय है जब मजदूर तबका या तो फैक्ट्री मे काम कर रहा होता है या किसी निजी निर्माण कार्य मे लगा होता है।

    शाम को दिहाड़ी मिलने पर जब वह अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने बाजार पंहुचता है तब तक दुकाने बंद हो जाती है। इसलिए जिला प्रशासन को समस्या देखते हुए टाइमिंग मे बदलाव करना चाहिए।

    इसके साथ ही प्रदीप चौहान ने शहर में पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक डेयरी संचालक के साथ मारपीट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पांवटा पुलिस अपना कर्तव्य तो सही ढंग से नहीं निभा पा रही।

    पांवटा साहिब में चोरी, डकैती, लूटपाट और नशाखोरी आम हो गई है, जिसकी पुलिस एफआईआर भी दर्ज नहीं करती। दिन दहाड़े खनन सामग्री अवैध रास्तों से लाई जा रही है।

    उस पर तो कोई कार्रवाई नहीं होती जबकि दूसरी तरफ पुलिस छोटे कारोबारियों और दुकानदारों व पावटा के आमजन को कभी दुकान बंद करने के लिए तो कभी मास्क ना लगाने के लिए एवं घरों के निर्माण के लिए ट्रैक्टर चालकों के चालान करके लोगों को परेशान कर रही है।

    उन्होंने कहा कि म पुलिस के ऐसे व्यवहार की सख्त निंदा करते है तथा मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की मांग करते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.