Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद में कांग्रेस को मिली संजीवनी , जयहर पंचायत में 40 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    सिरमौर

    पच्छाद में कांग्रेस को मिली संजीवनी , जयहर पंचायत में 40 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

    By Himachal VartaJanuary 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन संजय सिंह 18 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को सेनधार प्रवास के दौरान कही।  की भाजपा सरकार ने न केवल प्रदेश की जनता से बल्कि युवाओं से भी चल किया है।
    आज हिमाचल में बेरोजगारों का आंकड़ा 12 लाख से अधिक हो गया है। चार सालों में सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पाई , जिससे अब लोगों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। इस दौरान जयहर पंचायत में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
    आम जनमानस महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार और उसके नुमाइंदे सिर्फ अपनी वाहवाही करने में मस्त है, बहुत से उद्घाटन व शिलान्यास दो से तीन बार किए जा रहे हैं। जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करके प्रदेश को दिन प्रतिदिन कर्ज में डुबोया जा रहा है। धरातल पर कोई विकास कार्य नजर नही आ रहे है। सड़कों की हालत दयनीय है।
    अस्पतालों में कही पर भी पूरा स्टाफ नहीं है। कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। मगर स्टाफ उपलब्ध नहीं है। सिर्फ कोरी घोषणायें करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। सभी वादे जुमले साबित हुए है, सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाए। जिससे आम आदमी को भी पता चले कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी,नौजवान विरोधी, बागबान विरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस में अपनी आस्था प्रगट करते हुये जयहर पंचायत के 40 लोग अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में मिले है।
     जिसमे पूर्व प्रधान आशा देवी, जोगिंदर सिंह, केवल राम, महिंद्र सिंह, नूर सिंह, देवेंद्र सिंह, खुशहाल सिंह, सालिगराम, किशन सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबूराम, जसवंत, प्रेमलता देवी, अनिता देवी, धुलवा देवी, प्रीति, सुमन, करिश्मा, किरण, मालती, मुकेश, सतीश, होशियार सिंह, वीरेनद्र, भरत सिंह, किशन सिंह ललित, दीपक, विजयपाल, प्रियंका, सीमा,भावना, खुशबू पंवार, शीतल, बिमला देवी, जयगोपाल, ललिता सहित कई लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने जीआर मुसाफिर के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रकट की है।
    जीआर मुसाफिर ने सभी को उचित मान सम्मान देने की बात कही, साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अब परेशान हो चुकी हैं। अब बदलाव की लहर प्रदेश में चल रही हैं। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।
    भाजपा का सूपड़ा साफ होगा ओर प्रदेश में भाजपा चारो खाने चित होगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा, संयोजक अनिल ठाकुर, पूर्ण ठाकुर जॉन अध्यक्ष, प्रणेश ठाकुर व मोनी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.