Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब से लापता युवक मामले में नया मोड़ , परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
    सिरमौर

    पांवटा साहिब से लापता युवक मामले में नया मोड़ , परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

    By Himachal VartaJanuary 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब  18 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र के आगरो गांव से लापता मनीष कुमार उर्फ बंटी के मामले में नया मोड़ आया है। लापता युवक के पिता ने एक महिला व उसके तीन भाइयों पर संदेह व्यक्त कर अपहरण की आशंका जताई है। अंदेशा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।

    संत राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला में 15 जनवरी को एक और शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें एक महिला व उसके तीनों भाईयों पर इसके बेटे को किसी रंजिश के तहत अपहरण कर उसे नुकसान पहुंचाने का संदेह व्यक्त किया है।

    पुलिस को मिली जानकारी अनुसार मनीष कुमार उर्फ बंटी एक महिला जो पांवटा साहिब के चुडेश्वर कॉलोनी मे रहती है को फोन करता रहता था व उनकी फोन पर बातचीत होती थी। जिस को लेकर इस महिला के भाईयों ने लापता मनीष कुमार को इस महिला से बात न करने के लिये कई बार धमकी दी थी।

    शिकायत कर्ता ने इस महिला व उसके भाईयों से कड़ी पूछताछ करने की मांग की हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला का पति भारतीय सेना में तैनात है। गौरतलब हो कि शिकायतकर्ता ने इससे पूर्व 12 जनवरी को अपने बेटे मनीष कुमार उर्फ बंटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    इस बाबत आगरो गांव का एक ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल 15 जनवरी को पुरुवाला थाना पहुंचा था, जहां उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच जारी हैं। जल्द ही मामले में सुराग लगा लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.