Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे कर्मचारीगण
    हिमाचल प्रदेश

    पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे कर्मचारीगण

    By Himachal VartaJanuary 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नई पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने खण्ड सराहन के 9 विभागो कृषि, राजस्व, कल्याण, पुलिस, चिकित्सा, जल शक्ति, कोषागार, पुलिस, पशु चिकत्सा, के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की तथा वर्ष 2022-23 की संघ की सदस्यता हेतु प्रेरित किया।

    खण्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में चलाये गय इस अभियान में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर के अतिरिक्त जिला एवं राज्य कार्य कारिणी सद्स्य चेतन, विनोद कुमार, सुशील कुमार तथा प्रितम सिंह ने समस्त विभागो में जा कर कर्मचारियों से नई पेंशन व्यवस्था की कमियों पर चर्चा की तथा पुरानी पेंशन बहाली हेतु चलाये जा रहे आन्दोलन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

    संघ खण्ड अध्यक्ष ने कहा कि संपूर्ण हिमाचल में 31 मार्च तक शत प्रतिशत कर्मचारियों को नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ का सद्स्य बनाया जायगा तथा मार्च माह में बजट सत्र के दौरान शिमला में प्रस्तावित रेली में सिरमौर से हजारो कर्मचारी भाग लेंगे।

    जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सूचना के अनुसार 1 लाख 7 हजार कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन बहाल करने के लिय सरकार पर कोई भी अतिरिक्त वित्तिय बोझ नही पड़ेगा। बल्कि सरकार प्रतिवर्ष सेकड़ो करोड़ की बचत करेगी।

    संघ ने मुख्यमन्त्री महोदय से निवेदन किया कि धर्मशाला में विधानसभा सत्र में दिये गये आश्वासन के तहत शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली की समिति की अधिसूचना करे ताकी बजट सत्र से पूर्व यह समिति अपनी सिफारिशे सरकार के समक्ष रख सके।

    संघ अधिकारियों ने आगाह किया कि यदि कार्मिक एवं वित्त विभाग द्वारा शीघ्रता से इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की तो मजबूरन हजारो कर्मचारियों को जिनकी संख्या 1 लाख को पार कर सकती हें, अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ेगा तथा यह आन्दोलन तब तक निरंतर चलता रहेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.