Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आदि बद्री डैम नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए नये आयाम स्थाापित करेगा-डा. बिन्दल
    सिरमौर

    आदि बद्री डैम नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए नये आयाम स्थाापित करेगा-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJanuary 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    20 जनवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- 21 जनवरी को हरियाणा और हिमाचल सरकारों बीच होंगे समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    पौराणिक सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का भागीरथी प्रयास हरियाणा और हिमाचल सरकार के संयुक्त प्रयासों से शीघ्र फलीभूत होने वाला है। 21 जनवरी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार  व हरियाणा सरकार के मध्य आदि बद्री में बनने वाले डैम के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। यह दिन जहां हिमाचल और हरियाणा सरकार के लिए ऐतिहासिक दिन है वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज और भौगोलिक दृष्टि से कठिन मातर पंचायत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह उदगार आज यहां व्यक्त करते हुए कहा कि आदि ब्रदी में डैम के निर्माण से मातर पंचायत के गांव मातर व भेडों के निचले खोलों में बहने वाला बरसाती जल सरस्वती नदी के प्रवाह को दोबारा जीवित करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
    उन्होंने कहा कि इससे जहां हजारों साल पुराना इतिहास पुनः जी उठेगा, वहीं बद्री नारायण  भगवान की तपस्थली आदि बद्री मंत्रों द्वारा स्थापित की गई भगवान की अर्धागिनी माता लक्ष्मी जो मंत्रा माता कहलाई,इतिहास, धर्म, प्राकृतिक सौंदर्य, का अनूठा संगम बनकर उभरेगा और उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार होगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि आदि बद्री में डैम बनने से जहां असंख्य श्रद्धालुओं को लाभ होगा वहीं क्षेत्र में पर्यटन को नये पंख लगेंगे। लगभग 35 मीटर उंचाई वाला यह डैम निर्मित होने से लगभग 3 किलोमीटर पीछे तक जल भराव होगा जहां  2-3 स्थानों पर नौकाविहार के शानदार स्थल तैयार हांेगे।
    डा. बिन्दल ने कहा कि आज भी लाखों यात्री आदि ब्रदी एवं मंत्रा माता के दर्शन करने आते हैं। डैम के निर्माण से सरस्वती के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों संख्या मंे भारी इजाफा होगा और प्रकृति का आनंद लेने वाले आएंगे। यमुनानगर, जगाधरी, चंडीगढ़, अम्बाला, पंचकुला से मात्र 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह आस्था और आनंद का संगम स्थल बन कर उभरेगा।
    यदि हम नाहन विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सरस्वती नदी पर बनने वाले इस ऐतिहासिक डैम से जहां नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों विशेषकर मातर पंचायत के लिए रोजगार के नये अवसर खुलेंगे वहीं मूलभूत सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि जिस प्रकार महामाया माता बालासुंदरी उत्तर भारत में हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर लाखों लोगों की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है ठीक उसी प्रकार मंत्रा माता मंदिर भी इसी प्रकार का आस्था का केन्द्र बन कर उभरेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.