नाहन संजय सिंह 20 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-एचपीसीसी के विचार विभाग द्वारा अरूण मेहता को जिला सिरमौर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । जिस बारे एआईसीसी के विचार विभाग के अध्यक्ष गिरिजा व्यास जारी अधिसूचना जारी कर दी गई है । अरूण मेहता बीते कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं । अरूण मेहता मूलतः राजगढ़ के दूरदराज क्षेत्र कोटी पधोग के रहने वाले हैं । काॅलेज समय से ही अरूण मेहता एनएसयूआई से जुड़े रहे और कई वर्षोें तक एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे । शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अरूण मेहता कोटी पधोग पंचायत के दो बार प्रधान भी रहे हैं । रासूमांदर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अरूण मेहता का सर्वाधिक योगदान रहा है । विचार विभाग सिरमौर का अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बेलीराम शर्मा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य, उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, परीक्षा चैहान, आशा प्रकाश, सुनील शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अरूण मेहता को बधाई दी है । अरूण मेहता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिरमौर और विशेषकर पच्छाद से कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से लीड दिलवाना उनका उददेश्य है जिसके लिए बूथ स्तर पर अभियान आरंभ किया जाएगा ।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
