Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों संग की बैठक
    सिरमौर

    गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

    By Himachal VartaJanuary 21, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन संजय सिंह 21 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज उप मंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
    उन्होंने बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर व आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्यों/अध्यापकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की।
    उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह को यादगार व आकर्षक बनाने के लिए सभी प्रबंध पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन है, 26 जनवरी, 1950 को संविधान पूरे देश में लागू किया गया।
    इस दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर धरातल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा।
    बैठक में तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री व विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्यों/अध्यापकों सहित एनएसएस, एनसीसी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.