Facebook Twitter Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • स्पेशल
    • ताज़ातरीन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • मनोरंजन
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»नाहन से 48 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत
    ताजा समाचार

    नाहन से 48 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत

    Rajesh RahiBy Rajesh RahiJanuary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp

    नाहन  संजय सिंह  24 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- कोरोना वायरस गंभीर रोगों से लड़ रहे मरीजों पर भारी पड़ने लग पड़ा है। नाहन बीडीओ ऑफिस के ठीक सामने रहने वाली 48 वर्षीय महिला नीलम की कैंसर से मौत हो गई है। यही नहीं मृतक महिला में कोरोना वायरस की भी पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिला में जनवरी माह से अभी तक हुई 5 मौतों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम को 2 दिन पहले नाहन मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था।

    महिला की बिगड़ती हालत को लेकर उसे चंडीगढ़ के 32 सेक्टर रैफर किया गया था। जानकारी मिली है कि नाहन निवासी इस महिला की सुबह 9:30 बजे के आसपास चंडीगढ़ 32 सेक्टर में ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि महिला का 32 सेक्टर आपातकालीन अस्पताल में कोरोना का टेस्ट भी हुआ था, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

    मृतक महिला की डेड बॉडी को चंडीगढ़ से नाहन लाने के लिए एक बार फिर राम सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हुई है। एंबुलेंस चालक व समाजसेवी राम सिंह महिला के शव को लेकर सीधे श्मशान घाट पहुंचा। जहां पर महिला का कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। खबर की पुष्टि सीएमओ नाहन डॉक्टर संजीव सहगल द्वारा की गई है।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp

    Leave A Reply Cancel Reply

    जन भागीदारी से सुशासन महा क्विज
    Recent
    • सिरमौर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 के बारे में दी जानकारी
    • कारगिल शहीद कल्याण सिंह के पैतृक गांव हलांह में मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन
    • प्रधानमंत्री के शिमला कार्यक्रम के साथ नाहन के एसएफडीए हॉल और के.वी.के पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की 13 योजनाओं के लगभग 300 लाभार्थी लेंगे भाग
    • पांवटा में कांग्रेस के बिखरे कुनबे को करेंगे एक, सबको साथ लेकर जीतेंगे विधानसभा चुनाव : लाम्बा
    • माता बाला सुंदरी गौशाला में गोबर से तैयार की जाएगी वर्मी कंपोस्ट
    • सिरमौर के 77780 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत जारी किए 1 अरब 27 करोड़ से अधिक राशि – राम कुमार गौतम
    • सिरमौर में कलाकारों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में दी जानकारी
    • पुलिस भर्ती मामले में सिरमौर के दो युवक एसआईटी के रडार पर
    • महा माई मां रेणुका जी गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर रिलीज हुआ कृष्ण देवा का गाना
    • हिमाचल विश्वविद्यालय की बीएससी नर्सिंग में पद्मावती की छात्राओं का डंका, आरजू ने प्राप्त किया छठा स्थान।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय

    © 2022 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.