नाहन संजय सिंह 24 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- कोरोना वायरस गंभीर रोगों से लड़ रहे मरीजों पर भारी पड़ने लग पड़ा है। नाहन बीडीओ ऑफिस के ठीक सामने रहने वाली 48 वर्षीय महिला नीलम की कैंसर से मौत हो गई है। यही नहीं मृतक महिला में कोरोना वायरस की भी पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिला में जनवरी माह से अभी तक हुई 5 मौतों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम को 2 दिन पहले नाहन मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था।
महिला की बिगड़ती हालत को लेकर उसे चंडीगढ़ के 32 सेक्टर रैफर किया गया था। जानकारी मिली है कि नाहन निवासी इस महिला की सुबह 9:30 बजे के आसपास चंडीगढ़ 32 सेक्टर में ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि महिला का 32 सेक्टर आपातकालीन अस्पताल में कोरोना का टेस्ट भी हुआ था, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
मृतक महिला की डेड बॉडी को चंडीगढ़ से नाहन लाने के लिए एक बार फिर राम सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हुई है। एंबुलेंस चालक व समाजसेवी राम सिंह महिला के शव को लेकर सीधे श्मशान घाट पहुंचा। जहां पर महिला का कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। खबर की पुष्टि सीएमओ नाहन डॉक्टर संजीव सहगल द्वारा की गई है।