Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»धार- भगेडा में शाहील का शिकार करने गुफा मे घुसे 12 वर्षीय बच्चे की मौत!
    सिरमौर

    धार- भगेडा में शाहील का शिकार करने गुफा मे घुसे 12 वर्षीय बच्चे की मौत!

    By Himachal VartaJanuary 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ 27 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-  जंगली जानवर शाहील  के शिकार करने गुफा में गए एक 12 वर्षीय बच्चे की बीते दिन  मौत हो गई । बता दें कि 25 जनवरी को करीब तीन बजे नेपाली मूल के तीन व्यक्ति राजगढ़ के समीप धार-भगेड़ा में एक खतरनाक ढांक में शाहील  जानवर की शिकार करने गए थे। ढांक का मुंह बहुत संकरा अर्थात करीब एक से डेढ फुट था जिसमेें जाना जोखिम भरा कार्य था  । इस संकरी गुफा में  12 वर्षीय नेपाली बच्चा जगदीश घुस गया । उसके अन्य दो अन्य नेपाली भी गुफा में घुसे परंतु आगे नहीं जा सके और वापिस मुड़ गए । जगदीश के वापिस न आने पर उसके दोनों साथियों ने गुफा के अंदर जाने की काफी कोशिश की परंतु सारी  कोशिशें नाकाम रही।   तदोपंदरात  उन्होने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई गई । समूचे क्षेत्र के लोग जगदीश की जिंदगी बचाने के लिए एकत्रित हो गए ।  सूचना मिलते ही एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल और डीएसपी भीष्म ठाकुर पुलिस दल सहित मौके पर पहूंच गए । भारी बारिश व ठिठुरती ठंड में रा़ित्र को गुफा से युवा को निकालना जोखिम भरा कार्य था  । एकाएक इसी क्षेत्र के दो भाईयों सोनू और दिनेश ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कपड़े उतार कर गुफा में रेंगते हुए    घुस गए । बड़ी मुशक्कत के बावजूद दोनो भाईयों ने जगदीश को करीब पौने 12 बजें  बाद  गुफा से बाहर निकाला । यह सर्च आॅपरेशन करीब छः घंटे चलता रहा इस दौरान जगदीश गुफा में जिन्दगी और मौत की जंग लड़ता रहा । बाहर निकाले जाने पर  जगदीश बेसुध था परंतु उसकी सांसें चल रही थी । लोगों ने मानवता का एक साकार उदाहरण पेश किया । सभी लोगों ने जगदीश के जीवन के लिए दुआएं मांगी ।
    प्रशासन द्वारा जगदीश को तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया जहां डाॅक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया ।  सोनू और दिनेश के भगरथी प्रयास जगदीश को बचाने में विफल रहे । पोस्मार्टम के उपरांत जगदीश का शव परिजनों को सौंप दिया गया ।
    सोनू और दिनेश के साहस की सराहना समूचे  क्षेत्र में की जा रही है जिन्होने जान को जोखिम में डालकर बच्चे को  संकरी गुफा से बाहर निकाला । बता दें गुफा तक जाने के लिए रास्ता बहुत ही खतरनाक था । लोग बड़ी मुश्किल से गुफा तक पहूंच पा रहे थे । इस तरह नेपाली मूल के व्यक्ति को  शाहील  का शिकार के शौक के लिए जान गवांनी पड़ी  है । क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रशासन से सोनू और दिनेश ेक अदम्य साहस के लिए उन्हें सम्मानित करने की मांग की गई ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.