Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल सरकार ने 2.25 लाख कर्मियों को पहुँचाया पे कमीशन का लाभ : कश्यप
    सिरमौर

    हिमाचल सरकार ने 2.25 लाख कर्मियों को पहुँचाया पे कमीशन का लाभ : कश्यप

    By Himachal VartaJanuary 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन संजय सिंह  28 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- प्रदेश की भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश के 2. 25 लाख कर्मचारियों को नए वेतन नियम एवं पे कमिशन का लाभ पहुंचाया है और साथ ही कर्मचारियों को पूर्व में दो विकल्प दिए गए थे पर अब तीसरे विकल्प देने के बाद  ऐसा कोई कर्मचारी वर्ग नहीं है जो नए पे कमीशन के लाभ से वंचित रह जायेगा।
    यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर देने की घोषणा की है इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
    अब हिमाचल के पेंशनरों को भी पंजाब वेतन आयोग के आधार पर लाभ दिया जाएगा इससे 175000 पेंशनरों को 2000 करोड़ का लाभ होगा। हमारी सरकार पूरी तरह से कर्मचारी हितैषी है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल ही एक ऐसी श्रेणी है जिसकी नियुक्ति नियमित रूप से की जाती है , बाकी सभी श्रेणियों को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया जाता है।
    वर्ष 2015 से पूर्व नियुक्त कॉन्स्टेबल को दो वर्ष उपरान्त अगला उच्च वेतनमान दिया जाता था। परन्तु पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान 2015 में कॉन्स्टेबल को उच्च वेतनमान मिलने की अवधि को 2 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया गया था।
    कॉन्स्टेबल की मांग पर विचार के बाद अब जयराम सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 2015 के बाद नियुक्त कॉन्स्टेबल को अन्य श्रेणियों की तर्ज पर समान कार्यकाल उपरान्त उच्च वेतनमान के लिए पात्र माना जाएगा। जो कांस्टेबल उच्च वेतनमान के लिए पात्र हो गए हैं , उन्हें पूर्व संशोधित स्केल के अनुसार उच्च वेतनमान का लाभ तुरंत प्रभाव से दिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के चार साल प्रगतिशील रहे है और प्रदेश में चौतरफा विकास हुआ है, हमारी सरकार ने कोरोना महामारी के समय भी अच्छा काम किया है जिसको केंद्र नेतृत्व में भी लहराया है। आज पूरे देश में जन मंच और हिम केयर की सकारात्मक चर्चा हो रही हैं।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई है और कांग्रेस पार्टी बेबुनियाद बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। आने वाले समय में भाजपा का मिशन रिपीट पक्का है, जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई को जानती है।
    इस अवसर पर नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल , जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता , राकेश गर्ग और प्रताप ठाकुर आदि उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.