Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चना दाल में मरा हुआ चूहा मिलने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा
    सिरमौर

    चना दाल में मरा हुआ चूहा मिलने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

    By Himachal VartaJanuary 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई  28 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :– शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा के पाब गांव में 26 जनवरी को अनुदानित दाल चना के पैकेट में मरा चूहा मिलने की खबर स्थानीय अखबारों व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन विजय शर्मा ने मौके पर जांच पड़ताल कर बताया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के पास दाल का वह पैकेट उपलब्ध नहीं पाया गया जिसके अंदर चूहा मिलने का उस व्यक्ति द्वारा दावा किया गया।

    उन्होंने बताया कि वीडियो में जो पैकेट दाल चना का दिखाया जा रहा है उसमें पैकेट के साथ छेड़छाड़ प्रतीत हो रही है क्योंकि पैकेट एक तरफ से खुला हुआ है। जबकि निगम द्वारा वितरित की जा रही दाल के पैकेट एक तरफ से लगभग 90 प्रतिशत पारदर्शी है और दूसरी ओर से 40 प्रतिशत पैकेट का हिस्सा पारदर्शी होता है। इसीलिए चूहे जैसी बड़ी चीज पैकेट के बाहर से बिना खोले आसानी से भी देखी जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि चूहे जैसी बड़ी चीज यदि पैकेट के अंदर होती तो विभाग या निगम के ध्यान में लाया जा सकता था जिससे कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को सत्यापित किया जा सकता था और संबंधित आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में निगम के द्वारा जो दाले वितरित की जा रही है वह एनसीसीएफ द्वारा पूरी तरह स्वचालित संयंत्र में पैक की जाती है और निगम के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित की जाती है जिसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा थोक गोदाम कफोटा में दाल चना तथा अन्य खाद्य सामग्री के बाकी बचे स्टॉक को भी मौके पर जांचा गया और गुणवत्ता को प्रमाणित करने के लिए दाल चना के सैंपल को विश्लेषण के लिए शिमला की प्रयोगशाला में भेजा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.