Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल: नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक फरवरी से शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट में होगा फैसला
    सिरमौर

    हिमाचल: नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक फरवरी से शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट में होगा फैसला

    By Himachal VartaJanuary 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    28 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 15 फरवरी तक छुट्टियां दी जा सकती हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक फरवरी से स्कूल बुलाने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। 31 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर अंतिम फैसला होगा।

    कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 15 फरवरी तक छुट्टियां दी जा सकती हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक फरवरी से स्कूल बुलाने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। 31 जनवरी को कैबिनेट बैठक में इस बाबत अंतिम फैसला होगा। 31 जनवरी के बाद स्कूल खोलने या बंद रखने को लेकर गुरुवार को प्रधान सचिव शिक्षा ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग से भी राय मांगी गई है।

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी तक पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने का शिक्षा निदेशालय ने पहले विकल्प के तहत प्रस्ताव बनाया है। दूसरे विकल्प में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक फरवरी से स्कूल बुलाने की योजना है। राज्य सरकार ने फिलहाल 31 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। शीतकालीन स्कूलों में पहले ही 15 फरवरी तक अवकाश है। कॉलेज 5 फरवरी तक बंद हैं।

    वैक्सीन ड्यूटी में लगे शिक्षक आएंगे स्कूल

    उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी तक स्कूलों के बंद रहने के बावजूद वैक्सीन ड्यूटी में नियुक्त शिक्षकों को स्कूलों में आना होगा। उन्होंने कहा कि जिला उपनिदेशकों को इन शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति को सुनिश्चित करने को कहा गया है।
    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति, उच्च स्तरीय बैठक शुक्रवार को
    वहीं, प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने के लिए शुक्रवार सुबह 11:00 बजे उच्च स्तरीय बैठक होगी। इस मामले के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में शामिल होने के लिए राज्य सचिवालय में बुलाया है। आउटसोर्स कंपनियों के जीएसटी, पैन और ईपीएफ की जानकारी भी साथ लाने के लिए कहा गया है। कैबिनेट सब कमेटी की ओर से तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने कुछ माह पहले ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का फैसला लिया था।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.