Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»कैबिनेट बैठक आज: कर्मियों को नए वेतन के तीसरे विकल्प और स्कूलों में छुट्टियों पर लेंगे निर्णय
    शिमला

    कैबिनेट बैठक आज: कर्मियों को नए वेतन के तीसरे विकल्प और स्कूलों में छुट्टियों पर लेंगे निर्णय

    By Himachal VartaJanuary 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला 31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-कोरोना के कारण प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जा रहा है। ऐसे में फाइव डे वीक को जारी रखना है या नहीं, इस पर भी चर्चा होगी।

    हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इसमें बजट सत्र की तिथियां तय करने पर फैसला होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नए वेतनमान के लिए 15 फीसदी के तीसरे विकल्प को भी कैबिनेट मंजूरी देगी। कोविड के चलते ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए छुट्टियां जारी रखने या नहीं रखने पर भी बैठक में निर्णय होगा।

    कोरोना के कारण प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जा रहा है। ऐसे में फाइव डे वीक को जारी रखना है या नहीं, इस पर भी चर्चा होगी। उधर, बजट सत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह से आयोजित करने की योजना है। इस सत्र को पहले फरवरी अंत से आयोजित करने का भी प्रस्ताव था, मगर इसे अब जल्दी शुरू करवाया जा सकता है। जयराम सरकार के लिए चुनावी साल का यह बजट सत्र महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

    मुख्यमंत्री इसमें विधानसभा चुनाव को लक्षित कर घोषणाएं करेंगे। बैठक में कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान का मामला जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को नया वेतनमान देने के लिए 2.25 और 2.59 के गुणकों के आधार पर वेतन तय करने का एलान किया। इन्हीं के आधार पर कर्मचारियों से विकल्प भी मांगे गए हैं। अब बेसिक वेतन और डीए में 15 फीसदी बढ़ोतरी का विकल्प दिया जा रहा है। इस बैठक में न्यू पेंशन स्कीम की कर्मचारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में भी चर्चा होनी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.