Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला ट्रेफिक पुलिस का डंडा
    सिरमौर

    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला ट्रेफिक पुलिस का डंडा

    By Himachal VartaFebruary 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह  01 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नेशनल हाईवे 907-ए नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर आज पीजी कॉलेज के नजदीक यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की गई। यहां यातायात पुलिस ने नाकाबंदी कर जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तो वहीं नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों पर कार्रवाई भी की गई।

    यातायात प्रभारी रामलाल ने बताया कि आज यातायात नियमों की पालना को लेकर पहले नेशनल हाईवे कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर मारकंडा के नजदीक नाकाबंदी कर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। तो इसके पश्चात नेशनल हाईवे नाहन-कुमारहट्टी पर पीजी कालेज के नजदीक पुलिस ने यातायात नियमों की पालना को लेकर नाकाबंदी कर कार्रवाई अमल में लाई है।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों, तेज रफ्तार वाहन दौड़ने पर, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चालने समेत कोरोना की जारी गाइडलाइन की पालन न करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि दौरान अधिकतर चालकों को जहां जागरूक किया गया।

    वहीं कुछ चालकों के चालान काटते हुए मौके पर जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि वाहन चालक जागरूक हो। चालान काटना ही एकमात्र उपाय नहीं है। इसलिए लोगों को पहले जागरूक किया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यातायात नियमों का पालन करें। ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.