Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एकता के पाठ पढ़ाने आने थे मुख्यमंत्री जयराम , संघ और भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी
    सिरमौर

    एकता के पाठ पढ़ाने आने थे मुख्यमंत्री जयराम , संघ और भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी

    By Himachal VartaFebruary 2, 2022
    Facebook WhatsApp
     पाँवटा साहिब  02 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर तो पहुंचे लेकिन पार्टी के आधा दर्जन नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संगठन में उपज रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।
    लेकिन कार्यक्रम में कई नेताओं के नदारद रहने को सीएम ने गंभीरता से लिया और संगठन को मीठी फटकार लगाते हुए एकता का पाठ पढ़ाया। बता दें कि पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में भाजपा के आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। जिसमें खुलकर भाजपा की गुटबाजी सामने आई है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कुछ समय से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ आधा दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी चली हुई है। भाजपा का एक धड़ा काफी समय से अलग बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे है।
    जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की मुश्किलें बढ़ रही है। सोमवार देर रात को पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कयास लगाया जा रहे थे कि रूठे हुए भाजपा नेताओं को कार्यक्रम में बुलाकर मुख्यमंत्री से इनकी नाराजगी दूर करवाई जाएगी।
    लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल, पांवटा साहिब ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष मनीष तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह असवाल, पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता आदि नेताओं ने मंडल मिलन कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
    जिससे एक बार फिर से गुटबाजी सामने आ गई है। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने मुद्दा उठाया कि कुछ नेता सरकार के 4 साल में पूरे मजे ले चुके हैं। लेकिन जब चुनाव की बात आती है वह दूरी बनाए रखते हैं ऐसे नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए।
    मंडल मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में सिरमौर से पांचों की पांचों सीटें भाजपा की जीत कर आएं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.