{ददाहू } {राजीव कुमार भटनोर} 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सिविल अस्पताल ददाहू में आरोग्य सेवा समिति के सौजन्य से 14 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल परमार ने बताया कि 6 फरवरी दिन रविवार को सरकारी हस्पताल में रक्तदान किया जाएगा। याद रहे हर वर्ष समिति रक्तदान शिविर लगाकर लगभग 100 से 150 यूनिट खून एकत्र कर नाहन अस्पताल को देती है। इसके अलावा समिति गरीब लोगों के इलाज के लिए भी सहायता करती है। उसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है । इस शिविर में अधिकतर संस्था के स्वयंसेवी रक्तदान करते हैं । इस रक्तदान को करने का उद्देश्य गरीबों असहाय लोगों को अस्पतालों में समय पर ब्लड उपलब्ध करवाना है । संस्था ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले व रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समय समय पर रक्त मोक्षन करवाते रहते हैं। UNHE त्वचा के रोग ग्रंथि रोग रक्त के रोग नहीं होते हैं।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
