Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रितपाल सिंह की आईडी हैक
    सिरमौर

    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रितपाल सिंह की आईडी हैक

    By Himachal VartaFebruary 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह}04 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उपायुक्त प्रितपाल सिंह की फेसबुक आईडी हैक होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी के नाम पर फेक आईडी बनाकर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। चूंकि प्रितपाल सिंह एक्साइज विभाग के सबसे तेज तर्रार और जागरूक अधिकारी माने जाते हैं।

    व्यक्ति के द्वारा उन्हें इस बात की भी सूचना दी गई कि आप के नाम पर कोई पैसे लेन-देन की बात कर रहा है। जानकार व्यक्ति यह पहले से जानता था कि  प्रिपाल सिंह ईमानदार अधिकारी है। जिसके बाद उन्होंने प्रितपाल सिंह से इस बाबत जानकारी ली। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मेरा यह अकाउंट जो फेसबुक के लिए बनाया गया है मेरा नहीं है।

    प्रितपाल सिंह के द्वारा जरा भी वक्त न गवाते हुए प्रोफाइल लॉक कर दिया गया और इसकी जानकारी साइबर क्राइम को भी दे दी। गौरतलब हो कि पिछले कुछ समय से साइबर क्राइम के मामले अचानक बढ़ रहे हैं। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप की आईडी हैक होने का मामला संज्ञान में आया था।

    जिसमें कथित व्यक्ति सांसद के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में किसी फैक्ट्री से सांसद के नाम पर पैसे मांग रहा था। जबकि उससे पहले सांसद के पिता की भी किसी के द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी। हालांकि साइबर क्राइम को लेकर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से चौकनी बनी हुई है। बावजूद इसके साइबर क्राइम अपराधी हर बार एक नए कदम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.