Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मौसम: हिमाचल में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, हिमस्खलन का भी खतरा, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस
    शिमला

    मौसम: हिमाचल में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, हिमस्खलन का भी खतरा, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस

    By Himachal VartaFebruary 6, 2022
    Facebook WhatsApp

     {शिमला} 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में छह से 10 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है।

    हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में छह से 10 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आठ व नौ फरवरी को कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी भागों के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं आज राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हैं। उधर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है। सासे ने पांच जिलों की पांच रेंजों में आने वाले दिनों में यह खतरा जताया है।

    इन रेंजों के 24 से ज्यादा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमखंड गिर सकते हैं। इनमें कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, सोलंग, धुंधी, नेहरूकुंड, ब्यासकुंड, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, कोकसर, छतडू, बातल, काजा, ताबो, समदो, कल्पा, कड़छम, सांगला, छितकुल, नारकंडा से ठियोग, सिस्सू, तांदी, केलांग, दारचा, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला, त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, किलाड़ तथा मणिमेहश शामिल है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सासे ने प्रदेश के पांच जिलों की पांच रेंजों में हिमखंड की चेतावनी जारी की है। इन रेंजों के आसपास लोगों को न जाने की अपील की गई है, ताकि हिमखंड गिरने से कोई जानमाल का नुकसान न हो।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.