Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हैंड सैनिटाइजर की आड़ में करते थे अवैध स्पिरिट का कारोबार
    सिरमौर

    हैंड सैनिटाइजर की आड़ में करते थे अवैध स्पिरिट का कारोबार

    By Himachal VartaFebruary 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह} 06  फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आबकारी एवं काराधान विभाग ने आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत एक फार्मा इकाई में छापेमारी की है। जहां जांच के दौरान न तो कागजात पाए गए और न ही यहां मानकों के तहत कोई कार्य होता दिखाई दिया। जिसके बाद विभाग की टीम ने फार्मा इकाई के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज करवाया है।

    नाहन में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि जिला मंडी स्थित गोवर्धन बॉटलिंग प्लांट में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं की कडिय़ों को जोड़ते हुए और ऑनलाइन डाटा के द्वारा ई वे बिलो कि जांच करते हुए विभाग काला अंब स्थित एक औद्योगिक परिसर एडच फार्मूलेशन फ़ोरमुलेशन में छापेमारी की  है।

    जांच के दौरान  पाया गया कि परिसर में किसी भी प्रकार का कोई उत्पाद तैयार नहीं किया जा रहा था। उक्त इकाई के पास ड्रग अथॉरिटी द्वारा कोई लाइसैंस जारी नहीं किया गया है ।

    उन्होंने बताया कि   यूनिट ने  वर्ष 20-21 में 8.06 करोड़ रुपए की परचेज ई  वे बिल में की है और लगभग  4.77 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई है और  दोनों में कुल अंतर 3.39 करोड़ रुपए बनता  है। जिसका कोई भी स्टॉक परिसर में नहीं पाया गया। संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग उज्जवल सिंह राणा ने बताया कि फर्म ने सीएमओ धर्मशाला को हैंड सैनिटाइजर के चार खेतोप व  3 खेप राजीव गांधी आयुष मेडिकल कॉलेज पपरोला को भेजे हैं।

    इसके अतिरिक्त  मैसर्स डच फॉर्मूलेशन कालाअंब  ने भी हैंड सैनिटाइजर की एक खेप पपरोला कॉलेज को भेजी है। जबकि दोनों विभागों ने ऐसी कोई भी सप्लाई नहीं मंगवाई है और न ही प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जांच में कुल अवैध सप्लाई 58.50 लाख रुपए की है। उन्होंने बताया कि उक्त फर्मो द्वारा हैंड सैनिटाइजर सप्लाई करने की आड़ में स्पिरिट की आपूर्ति की जा रही थी। विभाग द्वारा उक्त फर्म के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज करवाया गया है
    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.