राजगढ़ 06 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- गुप्त सूचना के अधार पर पझौता पुलिस ने राजगढ़ के दूरदराज गांव दोची में ताश पर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा है । तलाशी के दौरान उनसे 6030 रूपये की राशि भी बरामद की है । जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है । उन्होने बताया कि पुलिस चैकी प्रभारी शीलाबाग पझौता एएसआई अमित राजटा अपनी टीम के साथ सामान्य गश्त पर रासूमांदर के ज्ञानकोट गए थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोची में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पुराने डिपो में ताश पर जुआ खेला जा रहा है । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुए छापा मारा और मौके पर चार व्यक्तियों को ताश खेलते हुए पाया गया । तलाशी करने पर उनसे 6030 रूपये की नकद रकम बरामद की गई है । राजगढ़ थाना में इस बारे जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दायर करके पझौता पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है ।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
