नाहन 07 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर में 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर सरकारी डिपूओं द्वारा दिये जाने वाली नमक की गुणवत्ता पर सवाल उठते हुए दिखाया गया किए नमक को दाल या सब्जी में डालने के बाद उसका रंग काला हो जाता है।
इस सन्दर्भ में क्षेत्रीय प्रबंधकए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित नाहन विजय शर्मा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत आम लोगों को अनुदान पर दिया जा रहा नमक डबल फोर्टिफाईड हैए जिसमें जरूरी आयोडीन के साथ.साथ आयरन की प्रचूर मात्रा विद्यमान हैए जिसके कारण नमक में काले कण दिखाई पड़ते हैंए जो कि आयरन की मौजूदगी को दर्शाते हैं।
उन्होंने बताया कि डबल फोर्टिफाईड नमक का खाने में प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है तथा आयरन के कारण भोजन के रंग में परिवर्तन ;कालाद्ध होना एक सामान्य बात है। उन्होंने बताया कि डिपू में अनुदान पर मिलने वाले नमक के पैकिट के ऊपर इसके प्रयोग करने की पूर्ण विधि भी दर्शाई गयी हैए जो उपभोक्ताओं के किसी भी संशय को दूर करने के लिए प्रदर्शित की गई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित द्वारा गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर नमक सहित सभी खाद्य वस्तुओं के सैम्पल सप्ताहिक तौर पर अलग.2 गोदामों से मुख्यालय को परीक्षण के लिए भेजे जाते हैं और गुणवत्ता में सही पाये जाने वाले खाद्य पदार्थ ही उपभोक्ताओं को वितरण के लिए डिपुओं में भेजे जाते है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
