Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिजली समस्या को लेकर छपरोगा गांव के लोगों ने की एसडीएम से भेंट
    सिरमौर

    बिजली समस्या को लेकर छपरोगा गांव के लोगों ने की एसडीएम से भेंट

    By Himachal VartaFebruary 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ 08 फरवरी  (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : -बिजली की समस्या को लेकर  छ्मरोगा गाँव के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप प्रधान पवन तोमर नेतृत्व में    कार्यवाहक एसडीएम   राजगढ़ के कपिल तोमर से भेंट की और उन्हें छमरोगा गांव लोगों को पेश आ रही कम वोल्टेज की समस्या बारे अवगत करवाया । बता दें कि राजगढ़ के साथ लगती कोठिया जाजर पंचायत के अधीन छमरोगा गांव आता है और इस गांव के बाशिंदे बीते कई वर्षों से बिजली के कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।  गांव के लोगों द्वारा अनेको बार विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को कम वोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया जा चुका है । इसके बावजूद भी बिजली बोर्ड के अधिकारी छमरोगा गांव के प्रति गंभीर नहीं है ।

    उप प्रधान पवन तोमर ने बताया कि छमरोगा में कुल तीस परिवार रहते हैं जिनकी आबादी करीब दो सौ है । इस गांव मंे अधिकांश आबादी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की है । बताया कि बिजली के कम वोल्टेज की समस्या के कारण विशेषकर विद्यार्थियों और बुजुर्गाें को रात्रि के समय काफी समस्या पेश आती है । परीक्षाएं समीप आ रही है और बच्चे रात्रि को पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं । पवन तोमर ने बताया कि उनके द्वारा अनेकों बार अधीशासी अभियंता, सहायक अभियंता से इस बारे भेंट की जा चुकी हैं । ग्रामीणों को आश्वासन के अलावा हर बार कुछ नहीं मिला ।
    प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्यों में ,कुशल कुमार,  ,प्रेमपाल, अंकुश , सतीश ,सुनील , शमशेर , विनोद , राजा संदीप , कुलदीप , राकेश ,नरेश ,सुरेश ,राजकुमार ,अमर सिंह ,राजू ,दयाराम ,जोगिन्द्र ,लेखराज कपिल ने  बताया कि अगर उनकी मांग को बिजली बोर्ड द्वारा गंभीरता समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा ।
    कार्यवाहक एसडीएम  कपिल तोमर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग बारे  विद्यंुत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बात करेगें ताकि इस समस्या का शीघ्र निदान हो ।
    इस बारे जब जिला सिरमौर के मुख्य अभियंता विद्युत मनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की छ्मोरगा गाँव की समस्या का शीघ्र निदान किया जाएगा । बताया कि बोर्ड के पास अभी कंडक्टर अर्थात तारों की कमी है जिसके इस माह में आने की उमीद है । लाईन बिछाने के लिए तारें मिलने पर कार्य आरंभ कर दिया जागए ताकि लोगों को राहत मिल सके ।
    Attachments area
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.