Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»राहत की खबर: जल्द ही भारतीय बाजार में उतारी जाएगी स्पुतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन
    शिमला

    राहत की खबर: जल्द ही भारतीय बाजार में उतारी जाएगी स्पुतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन

    By Himachal VartaFebruary 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला  08 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित पनेशिया बायोटेक में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। इसी के साथ डॉ. रेड्डी को भी इसके उत्पादन के लिए जुलाई में लाइसेंस दिया गया था। लाइसेंस मिलने के बाद दोनों कंपनियों की ओर से क्लीनिकल ट्रायल के लिए उत्पादन किया गया।

    कोरोना की तीसरी लहर के बीच एक डोज वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के रूप में एक और हथियार मिल गया है। दवा महानियंत्रक से स्पुतनिक लाइट के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही इस वैक्सीन को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। पनेशिया बायोटेक की ओर से वर्तमान में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का फिलहाल निर्यात किया जा रहा है। इसके बैच सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बैच में आए वैक्सीन सैंपलों की जांच के बाद पास कर भेजा जा रहा है। अब कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में बैच उतारने को लेकर ट्रायल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित पनेशिया बायोटेक में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है।

    इसी के साथ डॉ. रेड्डी को भी इसके उत्पादन के लिए जुलाई में लाइसेंस दिया गया था। लाइसेंस मिलने के बाद दोनों कंपनियों की ओर से क्लीनिकल ट्रायल के लिए उत्पादन किया गया। ट्रायल बैच परीक्षण के लिए सीडीएल में जांच के लिए भेजे थे, जहां से ट्रायल बैच पास कर भेज दिए गए हैं। टीकाकरण की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास में लगे भारत की स्थिति स्पुतनिक लाइट के आने से और मजबूत हो जाएगी। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी कसौली के सहायक उप निदेशक सुशील साहू ने बताया कि कंपनी की ओर से निर्यात करने के लिए बैच जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कई कंपनियों के कोरोना वैक्सीन पर क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं।

    ऐसी होगी लाइट वैक्सीन
    एक डोज वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सकती है। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन, स्पुतनिक वी वैक्सीन के घटक एक के समान है। इसे 79.04 प्रतिशत प्रभावी माना गया है।

    अब तक 1,95,53,75,267 डोज जारी 
    सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी की ओर से अब तक कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक-वी, जायकॉव-डी, जॉनसन एंड जॉनसन, कॉर्बेवैक्स, कोवोवैक्स की 1,95,53,75,267 डोज जारी की जा चुकी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.