Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»85 लाख से होगा ऐतिहासिक पौड़ीवाला मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण : डा. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    85 लाख से होगा ऐतिहासिक पौड़ीवाला मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण : डा. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaFebruary 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन संजय सिंह 08 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-नाहन के समीप ऐतिहासिक पौड़ीवाला स्थित स्वयंभू शिवालय परिसर का 85 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म विभाग के अन्तर्गत नई मंजिलें नई राहें परियोजना के तहत यह धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण होने से जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी वही यह ऐतिहासिक शिवालय प्रदेश और देश के मानचित्र पर उभरेगा। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी पौड़ीवाला मंदिर परिसर में आयोजित स्थानीय पंचायत और पंचायत प्रतिनिधियों तथा टूरिज्म विभाग तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक के अवसर पर दी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि हम काफी लंबे समय से पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रयासरत थे जो अब जाकर फलिभूत हुआ है। पौड़ीवाला शिवालय को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी भी कहा जाता है और मान्यता है कि इस स्थल पर शिवलिंग स्वयंभू प्रकट हुए हैं। पौड़ीवाला के इस शिव मंदिर के प्रति नाहन क्षेत्र के हजारों लोगों में भारी श्रद्धा है और वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में पौड़ीवाला मंदिर के समीप तक पक्की सड़क का निर्माण भी किया गया है।
    डा. बिंदल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों और जन सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है वहीं नाहन शहर और आसपास के क्षेत्र को उसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जा रहा हैै। डा. राजीव बिन्दल ने मंदिर कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों तथा उपस्थित लोगों को मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण में भव्य गेट, पार्किंग, सामुदायिक भवन,भंडारा स्थल, सुन्दर पार्क, शौचालय और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र के पुराने, धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
    इसके साथ ही जनसुविधाओं और पर्यटन की दृष्टि से नाहन के समीप कांगनीवाला में करीब 75 लाख रुपये की लागत से नैचर पार्क का निर्माण कर जन समर्पित किया गया है। डा. बिन्दल ने पौड़ीवाला शिवालय प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों और सेनवाला -आमवाला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा ऐतिहासिक महत्व वाले इस मंदिर के बेहतरीन प्रबन्धन, देखभाल और यहां समय-समय पर होने वाले आयोजनों को बेहतरीन ढंग से पूरा करने पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। इससे पूर्व पौड़ीवाला शिवालय पहुंचने पर पौड़ीवाला मंदिर कमेटी, ग्राम पंचायत आमवाला सैनवाला, ग्राम पंचायत नाहन के पंचायत प्रतिनिधियों तथा प्रमुख लोगों ने डा. राजीव बिन्दल का भव्य स्वागत किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए डॉ. राजीव बिन्दल का आभार जताया।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष आर.आर. शर्मा, भाजपा महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान अमनदीप तोमर, सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक, नाहन ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा सैनी, उप प्रधान जय प्रकाश, बीडीसी सदस्य बीरवाला , पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कविता चौहान, आमवाला सैनवाला बीडीसी मेंबर, यशपाल, सुखदेव चौहान, प्रेम पाल, धर्मपाल, प्रवीण, रघुबीर, लज्जा राम, संदीप सिंह, महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी व अन्य सदस्य , जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता, डी.एस. राणा और पंचायत प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.