Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»जयराम सरकार: 12 में से 10 मंत्री सप्ताह के पहले दिन ही नहीं पहुंचे राज्य सचिवालय
    शिमला

    जयराम सरकार: 12 में से 10 मंत्री सप्ताह के पहले दिन ही नहीं पहुंचे राज्य सचिवालय

    By Himachal VartaFebruary 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला 08 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में सोमवार को सप्ताह के पहले दिन 12 में से 10 मंत्री अनुपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोपहर से पहले मंत्री सुरेश भारद्वाज ही सचिवालय में बैठे।

    हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में सोमवार को सप्ताह के पहले दिन 12 में से 10 मंत्री अनुपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोपहर से पहले मंत्री सुरेश भारद्वाज ही सचिवालय में बैठे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों के लिए बुलाई गई बैठक में गए। शाम के वक्त एक अन्य तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सचिवालय पहुंचे। चुनावी वर्ष में मंत्रियों के नहीं बैठने की वजह उनके अपने-अपने हलकों में डटा होना बताया जा रहा है। सचिवालय में दोपहर तक मुख्यमंत्री के साथ केवल मंत्री सुरेश भारद्वाज बैठे। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर भी अपने रूटीन के काम निपटाए। बाहर सूचना पट्ट में अन्य मंत्रियों के नाम के सामने ‘प्रेजेंट’ कॉलम में ‘नो’ लिखा था।

    हालांकि, शाम को रामलाल मारकंडा भी सचिवालय पहुंच गए थे तो उनकी भी बाहर सूचना पट्ट पर हाजिरी लग गई थी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शाम को भी अपने कार्यालय में बैठे रहे। मुख्यमंत्री जयराम उत्तराखंड, कांगड़ा, मंडी आदि दौरों से लौटकर सोमवार को शिमला पहुंचते ही सचिवालय में बैठे और फाइलें निपटाईं। प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं सुनीं। आम लोगों से भी मुलाकात की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलने वालों का भी तांता लगा रहा। भारद्वाज शिमला के विधायक भी हैं। अन्य मंत्री पिछले कुछ वक्त से सचिवालय में कम ही बैठ रहे हैं। उनसे मिलने आने वालों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

    शेड्यूल मांगते रहे पदाधिकारी, टालते रहे मंत्री 

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए गए थे कि वे हर सप्ताह पार्टी कार्यालय में बैठे। इसके लिए पाटी के एक प्रदेश सचिव की समन्वय बनाने और शेड्यूल तैयार करने की ड्यूटी लगी। वह मंत्रियों से शेड्यूल मांगते रहे, मगर मंत्री अन्यत्र व्यस्तता के चलते इसे टालते रहे। भाजपा के राज्य प्रभारी संजय टंडन ने मंगलवार को भी कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री से बातचीत कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.