Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल स्पीति»हिमाचल: मुफ्त नहीं होगी अटल टनल की सैर, बीआरओ स्थापित करेगा टोल प्लाजा
    लाहौल स्पीति

    हिमाचल: मुफ्त नहीं होगी अटल टनल की सैर, बीआरओ स्थापित करेगा टोल प्लाजा

    By Himachal VartaFebruary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    केलांग  12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अटल टनल के रखरखाव में रोजाना लाखों रुपये का खर्चा आ रहा है। टनल का रख रखाब लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है। लिहाजा, सरकार का बोझ कम करने के लिए बीआरओ ने साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई है।

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) देश में पहली बार किसी हाईवे पर अपना टोल प्लाजा स्थापित करने जा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी यातायात सुरंग अटल टनल रोहतांग से गुजरने से पहले अब पर्यटक वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। स्थानीय लोगों से वसूली पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

    टनल के साउथ पोर्टल में धुंधी के समीप टोल प्लाजा स्थापित किया जाएगा। बीआरओ की अटल टनल परियोजना ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। बीआरओ को इस गर्मी के सीजन में इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अटल टनल के रखरखाव में रोजाना लाखों रुपये का खर्चा आ रहा है। टनल का रखरखाब लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है। लिहाजा, सरकार का बोझ कम करने के लिए बीआरओ ने साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई है।

    टोल प्लाजा से एकत्रित होने वाली राशि को अटल टनल के रखरखाव में खर्च किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि किस तरह के वाहनों से कितना शुल्क टोल प्लाजा में लिया जाएगा। 3 अक्तूबर 2020 को टनल के उद्घाटन के बाद अब तक यहां से करीब 18 लाख से अधिक वाहन आरपार हो चुके हैं। हालांकि बीआरओ ने प्रस्तावित शिंकुला टनल से पीछे लाहौल के जिस्पा के समीप भी टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना को लेकर लाहौल-स्पीति प्रशासन को पत्र लिखा था, लेकिन स्थानीय पंचायतों ने इसके लिए अपनी स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है।

    अटल टनल के साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र से इस प्रपोजल पर मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। – जितेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता, योजक परियोजना

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.