Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उपभोक्ताओं को राहत: हिमाचल में मार्च से सरकारी राशन डिपो में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल
    शिमला

    उपभोक्ताओं को राहत: हिमाचल में मार्च से सरकारी राशन डिपो में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल

    By Himachal VartaFebruary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला 12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। राशन उपभोक्ताओं को मार्च महीने से डिपुओं में और सस्ता रिफाइंड मिलेगा।

    हिमाचल प्रदेश के बीपीएल राशन उपभोक्ताओं को मार्च से रिफाइंड तेल 11 रुपये और एपीएल को 13 रुपये सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। फाइनांशियल बिड में अडानी कंपनी का रेट सबसे कम 131.91 रुपये आया है। इस पर प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। एपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड 122 रुपये, जबकि गरीब परिवारों को 104 रुपये तक मिलेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड 135 रुपये और बीपीएल को 115 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। 25 फरवरी के बाद अडानी कंपनी रिफाइंड की सप्लाई शुरू कर देगी। मार्च से उपभोक्ताओं को यह मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में राशनकार्ड धारक परिवारों की संख्या 19.20 लाख है। इनमें करीब 11 लाख एपीएल, 6 लाख बीपीएल और अन्य आयकर दाता परिवार हैं। वर्तमान सरकार हिमाचल के राशनकार्ड परिवारों को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दे रही है।

    आटा और चावल केंद्र सरकार प्रदेश के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। उधर, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सरसों तेल के बाद अब रिफाइंड का भी टेंडर फाइनल किया गया है। टेंडर में पांच कंपनियों ने भाग लिया था। सबसे कम रेट वाली अडानी कंपनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी ने 131.91 रुपये सबसे कम रेट भरा था। इस पर सरकार सब्सिडी देगी। पहले की अपेक्षा उपभोक्ताओं को और सस्ता तेल मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.