Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नहान सड़कों का सुधार जोरों पर: डॉ राजीव बिंदल
    सिरमौर

    नहान सड़कों का सुधार जोरों पर: डॉ राजीव बिंदल

    By Himachal VartaFebruary 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 14 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  : –  विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र मंे सड़कों का सुधार कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में धौलाकुंआ और कोलर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पैदल पाथ बनाए जा रहे हैं और सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।

    इसी क्रम में खजूरना मारकंडे नदी का पुल उसे नये सिरे से बनाया जा रहा है जिस पर लगभग 31.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया जारी है।

    नाहन से शिमला की ओर जाने वाली पांच किलोमीटर की सड़क बिरोजा फैक्टरी से शुरू होकर दो सड़का तक इसमें पांच बड़े कलर्वट लगाए गए है, सड़क किनारे की नालियों को पक्का किया गया, अनेक तंग स्थानों को चौड़ा किया गया, मैटलिंग और टारिंग का कार्य किया गया जिस पर 2.38 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

    इसी कड़़ी में विशिष्ट प्रकार के क्रेश बैरियर लगाए जा रहे हैं जो ट्रायल के तौर पर लगाए जा  रहे हैं। क्रेश बैरियर लगाने पर ऊना और नाहन में करीब 4.15 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

    सैनवाला-बर्मा पापड़ी रोड़ के जंक्शन पर, नाहन-दो सड़का जंक्शन पर, कोलर-हरिपुर सड़क के जंक्शन पर और माजरा जंक्शन पर चौराहों का निर्माण किया जाएगा जिस पर 6.93 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे है, इस कार्य के लिए टेंडर हो चुके हैं।

    इस प्रकार नाहन क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है, यह सब भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और प्रदेश की सरकार और हमारे प्रयासों से हो रहा है, अन्यथा वर्षानुवर्ष सड़क की सुध नहीं ली गई।

    जैसे कि हमने पहले भी जानकारी दी थी कि जरजा से दो सड़का के लिए टनल बनाई जाए, इस दिशा में कुछ प्रगति हुई है जो हम आपके माध्यम से जनता के साथ सांझा करना चाहते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.