Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में टनल बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे के टेंडर पर खर्च होंगे 17 करोड़ : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    नाहन में टनल बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे के टेंडर पर खर्च होंगे 17 करोड़ : डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaFebruary 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह }15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – नाहन में टनल बनाने के लिए फीजिबिलिटी सर्वे टेंडर पर करीब 17.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं सड़कों के सुधार की दिशा में सक्षम प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन सड़कों कि पूर्व की सरकारों ने उपेक्षा की है उन सड़कों के निर्माण में भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

    अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र में पुलों और सड़कों के निर्माण पर करोड़ों की राशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि खजूरना मार्कंडेय नदी पर एक वैकल्पिक पुल का निर्माण किया जा रहा है जिस पर करीब ₹31 करोड़ खर्च किए जाएंगे जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। विधायक प्राथमिकता के अन्तर्गत बनोग बिरोजा फैक्टरी से जाबल का बाग होते हुए कांशीवाला सड़क निर्माण को प्राथमिकता  दी गई है और इसकी संपूर्ण डीपीआर तैयार की जायेगी जो स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाने के साथ भविष्य में नाहन के बाईपास के रूप में विकसित की जा सकेगी। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में सड़कों का सुधार कार्य लगातार जारी है।

    इसी क्रम में धौलाकुंआ और कोलर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पैदल पाथ बनाए जा रहे हैं और सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में खजूरना मारकंडे नदी का पुल उसे नये सिरे से बनाया जा रहा है जिस पर लगभग 31.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि नाहन से शिमला की ओर जाने वाली पांच किलोमीटर की सड़क बिरोजा फैक्टरी से शुरू होकर दो सड़का तक इसमें पांच बड़े कलर्वट लगाए गए है, सड़क किनारे की नालियों को पक्का किया गया, अनेक तंग स्थानों को चौड़ा किया गया, मैटलिंग और टारिंग का कार्य किया गया जिस पर 2.38 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

    इसी कड़़ी में विशिष्ट प्रकार के क्रेश बैरियर लगाए जा रहे हैं जो ट्रायल के तौर पर लगाए जा  रहे हैं। क्रेश बैरियर लगाने पर ऊना और नाहन में करीब 4.15 करोड़ रुपये व्यय होंगे। सैनवाला-बर्मा पापड़ी रोड़ के जंक्शन पर, नाहन-दो सड़का जंक्शन पर, कोलर-हरिपुर सड़क के जंक्शन पर और माजरा जंक्शन पर चौराहों का निर्माण किया जाएगा जिस पर 6.93 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे है, इस कार्य के लिए टेंडर हो चुके हैं।

    इस प्रकार नाहन क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है, यह सब भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और प्रदेश की सरकार और हमारे प्रयासों से हो रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.