Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा. बिन्दल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती पर कई कार्यक्रमों में लिया भाग
    सिरमौर

    डा. बिन्दल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती पर कई कार्यक्रमों में लिया भाग

    By Himachal VartaFebruary 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  16 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- डा. बिन्दल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती पर कई कार्यक्रमों में लिया भाग नाहन में 35 स्वयं सहायता समूहों की महिलाआंे को बांटी 70 शिलाई मशीनें
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज संत शिरोमणि गुरू रविवदास जी की जयंति पर नाहन में 2 स्थानों के अलावा, कंडईवाला, और डाकरा आदि क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
    इस अवसर पर डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि संत रविवदास जी द्वारा दिखाए गए आपसी भाईचारा, सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति के  मार्ग पर हमें निरंतर आगे बढ़ना चाहिए इसी में देश और समाज का कल्याण निहित है।
    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर नाहन नगर के 35 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 70 शिलाई मशीनें आवंटित की। उन्होंने कहा कि यह सिलाई मशीनें हमने महिला समूहों को स्वरोजगार से आर्थिक आित्मनिभर्रता के लिए प्रदान की है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में  ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीनें, निटिंग मशीन और दोनो पत्तल बनाने की मशीने भी प्रदान की गई हैं ताकि मातृ शक्ति को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
    उन्होंने रविदास भवन नाहन और बनकला के भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणाएं की।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर पार्षदगणों के अलावा रविदास सभा नाहन और बाल्मिकी सभा के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.