Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाएगी हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस बनाएगी=राठौर
    सिरमौर

    भाजपा अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाएगी हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस बनाएगी=राठौर

    By Himachal VartaFebruary 16, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 16 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का दावा किया है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के मद्देनजर एक अधिवेशन आयोजित हुआ । अधिवेशन के बाद कांग्रेस की प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी व पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए प्रभारी दीपा दास मुंशी ने कहा कि देश में भाजपा लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है।
    मगर भाजपा अपने मंसूबे पर कामयाब नही हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की असलियत से वाकिफ हो चुके है और अब कांग्रेस की तरफ लोगों का झुकाव है।  उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है , क्योंकि हिमाचल में इस वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं लिहाजा इस प्रक्रिया को तेजी से शुरू किया गया है। उन्होंने ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों में सदस्यता अभियान गति नहीं मिल पाई थी।
    मगर अब सदस्यता अभियान के मद्देनजर फॉर्म भरे जा रहे हैं साथ ही डिजिटल तरीके से भी मेंबरशिप की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संगठन मजबूत है और किसी भी तरीके से नेतृत्व की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया है। राठौर ने कहा कि उपचुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, शून्य विकास मुख्य मुद्दे थे जो आगामी चुनाव में भी रहने वाले है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिना बजट के मौजूदा सरकार द्वारा कई घोषणाएं की जा रही है जो कभी धरातल पर नहीं उतर सकती।  
    उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आए दिन कर्जे ले रही है और 60 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज तले सरकार डूबी हुई है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जयराम ठाकुर एक असफल मुख्यमंत्री साबित हुए है , क्योंकि उनके पास कोई कार्य योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार यह सवाल सीएम से पूछ रही है कि आप अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिनाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लिया जा रहा है और कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों के फीते मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों द्वारा काटे जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार द्वारा पूर्व सरकार के समय लगाई गई शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिका उखाड़ी जा रही है जो बेहद निंदनीय है
    कांग्रेस पार्टी के मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग किया जा रहा है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर के गलत उपयोग की वसूली की जानी चाहिए क्योंकि सरकारी हेलीकॉप्टर का निजी उपयोग नहीं किया जा सकता।
    इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान , जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह , रेणुका के विधायक विनय कुमार , हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , अजय सोलंकी , पूर्व विधायक किरनेश जंग , शिलाई मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा , भारत भूषण मोहिल , कुंजना सिंह , इकबाल मोहम्मद , जयदीप शर्मा और ओपी ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.