Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बाहती विकास युवा मंच सिरमौर ने एसडीएम विवेक महाजन को सौंपा ज्ञापन
    सिरमौर

    बाहती विकास युवा मंच सिरमौर ने एसडीएम विवेक महाजन को सौंपा ज्ञापन

    By Himachal VartaFebruary 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा  साहिब 17 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब बाहती विकास युवा मंच जिला सिरमौर ने पांवटा भंगानी साहिब, किल्लोड, खोदरी माजरी तक हिमाचल पथ परिवहन निगम कि बस को चलाने हेतू एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपा।
    बाहती विकास युवा मंच जिला सिरमौर ने एसडीएम विवेक महाजन को सौंपा ज्ञापन में कहा है कि पांवटा साहिब बस अड्डे से आए दिन सरकारी बसें अलग अलग स्थानों पर सरकारी बस सेवा के माध्यम से सवारियों को ले जाने और लाने का काम कर रही है। मगर पांवटा साहिब से किल्लोड रुट पर कोई भी सरकारी बस सेवा नहीं है।

    जिसके चलते खोंडोवाला, मानपुर देवड़ा, सिंघपुरा, भंगानी, मेहरुवाला, माजरी तथा किल्लोड सहित एक दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों को महंगा व मनमाना किराया देकर निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है।

    सरकारी संस्थाओं में जैसे स्कूल, कॉलेज, आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सरकारी बस में फ्री बस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवहन विभाग के द्वारा प्रतिदिन सफर करने वाले व्यक्तियों को स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड तथा यलो कार्ड की सुविधा भी तभी मिल पाएगी जब इस क्षेत्र में कोई सरकारी बस सेवा शुरू होगी।

    उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ित, पैरालाइसिस व टीवी आदि गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, रक्षाबंधन और करवाचौथ के व्रत के दिन महिलाओं को मिलने वाली निशुल्क सुविधाएं से वंचित है। एसडीएम से मांग की है इस रूट पर बंद सरकारी बस को फिर बहाल किया जाए ताकि बुजुर्ग, महिलाओं, युवा नौजवान छात्र-छात्राओं सहित सभी निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फायदा मिल सके। बाहती विकास युवा मंच जिला सिरमौर के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, धर्मपाल, प्रदीप, साहिल, अनिल कुमार वह रणदीप सहित कई लोग मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.