Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष में बैंकों द्वारा केसीसी के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाले ऋण के लिए वित मापदंड निर्धारित – राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष में बैंकों द्वारा केसीसी के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाले ऋण के लिए वित मापदंड निर्धारित – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaFebruary 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    {नाहन} 18 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }- जिला सिरमौर में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक उपायुक्त राम कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राज्य सहकारी बैंक सहित अन्य बैंकों द्वारा किसानों को रबी व खरीफ फसलों के लिए दिए जाने वाले केसीसी ऋण के लिए वित्त पोषण मापदंड निर्धारित किए गए।
    उन्होंने बताया कि इस बैठक में तय किए गए वित्तपोषण मापदंड के अनुसार ही सभी बैंक किसानों को  ऋण उपलब्ध करवाएंगे।
    उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बताया कि इस बैठक में 27 प्रकार की कृषि फसलों तथा 23 प्रकार की बागवानी से संबंधित फसलों के वित्त मापदंड निर्धारित किए गए।
    उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में सभी फसलों की लागत मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक खेती तथा प्राकृतिक बागवानी से संबंधित वित्तीय लागतों को भी वित्त पोषण मापदंड में शामिल कर लिया गया है। बैठक में मत्स्य पालन तथा पशुपालन के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों की लागत पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    उन्होंने संबंधित विभागों को इन फसलों के उत्पादन में आने वाली श्रम लागत को वित्तपोषण मापदंड में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर सहकारी बैंक जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.