Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा व शिलाई क्षेत्र का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित होगा
    सिरमौर

    भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा व शिलाई क्षेत्र का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित होगा

    By Himachal VartaFebruary 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब  18 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में रविवार 20 फरवरी को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवक व उद्यमी नरेन्द्र पाल सिंह सहोता, विशिष्ट अतिथि समाज सेवक व निदेशक रॉयल कॉलेज शिव कुमार व उद्यमी अरुण गोयल, सम्मानित अतिथि बी एस सैनी, निदेशक, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल व देविंदर सहानी, प्रधानाचार्य, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के अलावा मीडिया के संमानित सदस्य शिरकत करेंगें।

    क्षेत्र की वीरनारियां व पूर्व सेनिक परिवार सहित शिरकत करेंगे। मुख्य आकर्षण के रूप में मशहूर गायक (हिंदी, पंजाबी, सूफी व पहाड़ी) ठाकुर रघुवीर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत करेंगे। “नाटी बम” एल्बम की अपार सफलता के बाद सेना को समर्पित उनका नया गाना “बल्ले बल्ले मेरी इंडियन आर्मी” का टीजर भी लांच किया जाएगा। इस गाने में भूतपूर्व सैनिकों ने ही मुख्य भूमिका के रूप में किरदार निभाया है।बताते चलें कि भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र कई वर्षों से वीरनारियों और भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु हमेशा तत्पर रहा है। संगठन ने वीरनारियों की समस्या हो या पेंशन से संबंधित समस्या हो तथा शहीद स्मारक के देखरेख का कार्य हो या संयुक्त शहीद स्मारक का निर्माण हो तथा सीएसडी, ईसीएचएस, केंद्रीय विद्यालय आदि खोलने का प्रयास हो चाहे अन्य स्थानीय कोई समस्या हो हमेशा संगठन ने श्रेष्ठ व अग्रणी भूमिका निभाकर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को यहीं पर संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने व सम्मान देने का प्रयास किया है।

    संगठन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान व सचिव नरेन्द्र सिंह ठुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं प्रधानाचार्य का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि जिन्होंने अपने स्कूल के ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम को आयोजित करने का अवसर प्रदान किया
    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.