Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में बिजली के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 250 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च – सुखराम चौधरी
    सिरमौर

    सिरमौर में बिजली के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 250 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च – सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaFebruary 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    {नाहन} 18 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-गोंदपुर में 105 करोड़ रुपए से 220केवी सबस्टेशन किया जाएगा स्थापित, आने वाले 25 सालों तक बिजली की समस्या से मिलेगी निजात
     
    ऊर्जा मंत्री ने 132/33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र गोंदपुर में 16 एम.वी.ए. के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर व भूपपुर से यमुना तट लिंक रोड के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास 
    बहुउद्देशीय परीयोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा की जिला सिरमौर में बिजली के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के गोंदपुर में 105 करोड़ रुपए की लागत से 220केवी सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे जिला सिरमौर में आने वाले 25 सालों तक बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
    पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की अधिक मांग को देखते हुए 132/33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र गोंदपुर की वर्तमान क्षमता 94.5 एम.वी.ए. को बढ़ाने हेतु 16 एम.वी.ए. के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर कि स्थापना की जाएगी जिसका शिलान्यास आज बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि जिला में बिजली की लाइनों में लगे सभी लकड़ी के पोल को शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।
    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस विद्युत उप-केन्द्र की वर्तमान क्षमता 94.5 एम.वी.ए. है। 132/33 के.वी. पर 16 एम.वी.ए. के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद इस उपकेन्द्र की कुल क्षमता 110.5 एम.वी.ए. हो जाएगी। विद्युत उप-केन्द्र गोंदपुर द्वारा वर्तमान में 132/33 के.वी. पर 31.5 एम.वी.ए. क्षमता के दो तथा 132/11 के.वी. पर 31.5 एम.वी.ए. क्षमता के एक ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
    इस क्षेत्र में उद्योगों की संख्या अधिक होने के कारण उप-केन्द्र के 33/11 के.वी. ट्रांसफार्मरों पर अत्याधिक विद्युत् भार बढ़ जाने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने उप-केन्द्र गोंदपुर की क्षमता को बढ़ाने के लिए 16 एम.वी.ए. का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को स्थापित करने में लगभग 2 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत आएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 31 मई, 2022 तक इस ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है, को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से जिला सिरमौर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों सहित आस-पास की लगभग 50 पंचायतों के 70 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
    इसके पश्चात, ऊर्जा मंत्री ने भूपपुर से यमुना तट लिंक रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 68.20 लाख रुपए व्यय होंगे।
    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ओएसडी शेखरानंद उपरेती, जिला परिषद सदस्य श्रवण, पार्षद दीपक, बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर, अधीक्षण अभियंता गुरप्रीत सिंह व मनदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सुमित व अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता के.एल. चौधरी, उद्योगपति सतीश गोयल व अरुण गोयल, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत अमरकोट राकेश, चरणजीत सिंह व राहुल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.