नाहन 19 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}: -हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी, 2022 को आवश्यक रख-रखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नाहन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि 21 फरवरी, 2022 को नाहन के कुछ क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक सोमवार को 11 केवी शंभूवाला फीडर में मरम्मत का कार्य किया जाना है जिसके कारण गांव शंभूवाला, बनकला, नेहरला, बोहलियो, सतीवाला, गाडाभुडी, रूखडी, मालोवाला, बडाबन, मातर-भेड़ों सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
