Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिरमौर के छह पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे पदक
    हिमाचल प्रदेश

    उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिरमौर के छह पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे पदक

    By Himachal VartaFebruary 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन { संजय सिंह }28 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :– हिमाचल प्रदेश पुलिस में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाते है। राज्य के पुलिस प्रशासन द्वारा वर्ष 2020 के 96 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 77 कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने इसकी अधिसूचना जारी की। जारी की गई सूची में जिला सिरमौर के विभिन्न पुलिस थानों में कार्यरत छह पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का चयन किया गया है।
    तीन कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा तीन अन्य को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना पुरुवाला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सीआइडी नाहन से हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार तथा पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन से कांस्टेबल अयूब खान का चयन किया गया है। अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में गिने जाने वाले शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मस्तराम ठाकुर, नाहन ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई रामलाल तथा पांवटा साहिब पुलिस थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतराम का चयन किया गया है। 
    पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने बताया कि उत्कृष्ट सेवा पदक तथा अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए अधिकारियों द्वारा चयन किया जाता है। यह चयन कर्मचारियों के कुशल कार्यक्षमता , जनता के साथ बेहतरीन संवाद तथा कर्मचारी किस तरह से अपने कार्य को करते हैं, बहुत सारे ऐसे प्वाइंट्स चयन की प्रक्रिया में शामिल किए जाते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.