Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नगर पालिका परिषद के वाहनों द्वारा घर-घर जाकर उठाया जाएगा बद्रीपुर पंचायत का कूड़ा : विवेक महाजन
    हिमाचल प्रदेश

    नगर पालिका परिषद के वाहनों द्वारा घर-घर जाकर उठाया जाएगा बद्रीपुर पंचायत का कूड़ा : विवेक महाजन

    By Himachal VartaMarch 2, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब  02 मार्च  (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उप मंडल अधिकारी पांवटा साहिब  विवेक महाजन की अध्यक्षता में गत दिवस बद्रीपुर पंचायत के प्रतिनिधियों तथा नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उप मंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बद्रीपुर पंचायत में जगह-जगह पर लगे कूड़े के ढेरों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। विवेक महाजन ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि बद्रीपुर पंचायत  तथा नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएँगे।
    इसके तैयार होने के उपरांत  वहाँ केवल कूड़ा डंप करना उद्देश्य नहीं होगा, बल्कि कूड़े अलग-अलग कर इसका सही ढंग से निष्पादन किया जायेगा, ताकि यहां कूड़ा इकट्ठा ना हो सके। इसके अतिरिक्त बैठक में कूड़े के निष्पादन हेतु अन्य विकल्पों और तरीकों पर भी चर्चा की गई। इससे पूर्व एक अन्य बैठक में न्यायाधीश तथा बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता टी एस शाह व अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग से मिनी सचिवालय पांवटा साहिब में पात्र लोगों के लिए निःशुल्क कानूनी सलाह कार्यालय खोलने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
    उपमंडल अधिकारी ने बताया कि निशुल्क कानूनी सलाह कार्यालय खोलने के लिए उपमंडल अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत निःशुल्क कानूनी सलाह कार्यालय स्थापित किया जाएगा।
    इस एमओयू के अनुसार बद्रीपुर पंचायत से कूड़ा नगरपालिका के वाहनों द्वारा घर-घर जाकर एकत्र किया जाएगा, जिस प्रकार पांवटा साहिब में नगर पालिका द्वारा किया जाता है। इस के लिए पांवटा साहिब नगर पालिका के लोगों की भांति बद्रीपुर पंचायत के लोगों को भी इस के लिए राशि देनी होगी। विवेक महाजन की अध्यक्षता में कूड़ा संयंत्र के संबध में भी बैठक आयोजित की गई, बैठक में नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों व विशेषज्ञों से कूड़े के निष्पादन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। उप मंडल अधिकारी ने बताया कि केदारपुर में जहां कूड़ा संयंत्र स्थापित है, वहाँ अन्य विकल्प स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.