Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पालियो पंचायत के जंगल से मिली 11 दिनों से लापता लड़की की लाश
    हिमाचल प्रदेश

    पालियो पंचायत के जंगल से मिली 11 दिनों से लापता लड़की की लाश

    By Himachal VartaMarch 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 03 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : -काला अंब थाना के अंतर्गत आने वाली पालियो पंचायत के अरंड वाला अंधेरी गांव निवासी 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी गुरबचन सिंह की पुत्री बलजिंदर कौर 20 फरवरी से लापता थी। परिजनों के द्वारा 21 फरवरी को किसी अनहोनी के अंदेशे को लेकर बलजिंदर के लापता होने की रपट दर्ज करवाई गई थी। काला अंब पुलिस के द्वारा आसपास के फोन लोकेशन के आधार पर लगातार गुमशुदा की तलाश जारी थी।

    बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई थी। जिस दिन ड्रोन के द्वारा क्षेत्र को खगाला जा रहा था उस दिन एडिशनल एसपी बबिता राणा मौके पर पहुंची थी। तो वही , 3 मार्च को सुबह बलजिंदर कौर की डेड बॉडी अरंड वाला के समीप नाले के सामने जंगल से बरामद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को लापता होने के दिन मृतिका के माता-पिता उसकी नानी की मौत हो जाने पर हरियाणा के मोरनी गांव गए हुए थे।

    बलजिंदर कौर घर पर अकेली थी। शाम को जब उसका भाई घर आया तो घर पर बलजिंदर कौर नहीं थी। परिजनों के द्वारा आसपास के घरों में उसकी खोजबीन की गई, मगर बलजिंदर का कहीं कोई पता नही चल पाया। जिसके बाद सभी जगह पूछताछ करने के बाद परिजनों के द्वारा काला अंब थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज की गई। मृतिका की डेड बॉडी मिलते ही एडिशनल एसपी बबीता राणा, एसएचओ योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का अथवा बलात्कार के बाद हत्या का पुलिस इन बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा सकती है।

    बरहाल, पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बड़ी संजीदगी के साथ जांच को आगे बढ़ाएं हुए हैं। तो वही , एडिशनल एसपी बबिता राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला साफ़ तौर से हत्या का नज़र आता है। जिसमे अज्ञात के खिलाफ मामला अंतर्गत धारा 302 आईपीसी के तहत दर्ज कर जाँच आगे बढ़ाई गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.