राजगढ़ 08 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण राजगढ़ शिक्षा ब्लाॅक के प्राथमिक पाठशाला कुड़िया-कडंग के बच्चे खुले मैदान में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं । बता दें कि वर्ष 2017 के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल के दो कमरों के लिए सवा चार लाख की राशि स्वीकृत की गई थी । इस राशि से स्कूल की दूसरी मंजिल पर दो आधे अधूरे कमरों का निर्माण ब्लाॅक व स्थानीय पंचायत द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2018 के दौरान तेज हवाओं अर्थात तूफान के कारण इसकी छत उड़ गई थी । बारिश होने के दौरान लैंटर पर पानी के रिसाव से निचली मंजिल में सिमंेट इत्यादि गिर रहा है जोकि बच्चों के बैठने के लिए असुरक्षित बन चुका है । एसएमसी की बैठक में आए अनेक लोगों ने स्कूल के भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने बारे रोष व्यक्त किया गया है। लोगों का कहना है कि प्रायमरी स्कूल में 60 से अधिक बच्चे हैं और विशेषकर बरसात और कड़कती धूप में बच्चों को बीते चार वर्षों से खुले मैदान में बैठना पड़ रहा है चूंकि जो कमरे बने हुए हैं उसमें नमी के कारण दीवारों से सीमेंट गिर रहा हैं ।
गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल की दयनीय हालत बारे अनेको बार स्थानीय विधायक, पंचायत व विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है परंतु किसी भी स्तर स्कूल के भवन की छत व अन्य मुरम्मत करने बारे कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। भवन न होने केे कारण बच्चों का भविष्य धूमिल हो रहा है । बारिश के दौरान बच्चों को छुटटी करके घर जाना पड़ता है । लोगों ने सरकार से स्कूल भवन की मुरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की है ।खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजगढ़ राजकुमारी ने बताया कि भवन की आवश्यकता है |
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
