नाहन 09 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ } पेंशन सप्ताह के अर्न्तगत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बारे लोगो को किया जा रहा है जागरुक
सिरमौर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 7 मार्च से 13 मार्च 2022 तक पेंशन सप्ताह सप्ताह मनाया जा रहा हैं यह जानकारी उपाय सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि जिलावासी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगार को हर महीने 3000 रुपये यानी प्रति वर्ष 36000 रुपए पेंशन प्रदान किया जातीे है।
इस योजना के अर्न्तगत आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लाभार्थियों को पैंशन के लिए हर महीने प्रीमियम देना होगा। जिसके तहत 18 से 29 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों को हर महीने 55 से 100 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। जबकि 30 से 40 वर्ष की आयु वाले लाभार्थी को 100 से 200 रुपये के प्रीमियम का भुगतान आयु के अनुसार करना होगा।
आवेदन कर्ता के पास पंजीकरण के लिए आधार संख्या, मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड सहित बैंक खाता नंबर होना आवश्यक है। यदि किसी कामगार के पास आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर नहीं है तो वह नजदीकी सीएससी पर संपर्क कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी संगठन योजना आदि में शामिल लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके मनोनीत व्यक्ति को 50 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी। इस योजना के पंजीकरण के लिए https://maandhan.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय सेवा डेस्क 14434 पर सर्म्पक कर सकते है।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
